3 अक्टूबर 2026 को इंद्रप्रस्थ लॉ कॉलेज ग्रेटर नोएडा एवम् मिहिर भोज पी जी कॉलेज दादरी ग्रेटर नोएडा के परस्पर MoU पर हस्ताक्षर हुए।इस से पूर्व प्रो (डॉ )जीत सिंह निदेशक ,इंद्रप्रस्थ लॉ कॉलेज एवं प्रो (डॉ) किशोर कुमार प्राचार्य मिहिर भोज पी जी कॉलेज के पदाधिकारियों के बीच MoU पर विस्तार से चिंतन, मंथन किया गया।तदपश्चात् इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि दाेनों संस्थान के शिक्षार्थियों एवं शोधार्थियों को शोध,शिक्षा,समाज, संस्कृति साहित्यिक, नवाचार एवं नई शिक्षा नीति 2020 से लाभान्वित होंगे। इस से समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की संकल्पना पूर्ण हो सकेगी।

